रोजगार मेले में रोजगार के लिए 1051 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

Feb 28, 2026 10:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

रोजगार मेले में रोजगार के लिए 1051 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण रोजगार मेले में रोजगार के लिए 1051 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

रोजगार मेले में रोजगार के लिए 1051 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

खपुरा मोड़ मैदान में आयोजित रोजगार मेले में अभ्यार्थियों की उमड़ी रही भीड़ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्र आयोजित हुआ रोजगार मेला जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जीविका के द्वारा जिले के खपुरा मोड़ मैदान में शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त डॉक्टर प्रीति, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक विनय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी एवं जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित कौशिक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। रोजगार मेले में कुल 15 नियोजकों एवं प्रशिक्षण केंद्रों ने भाग लिया जिसमे सिक्युरिटी गार्ड , सुपरवाइजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, रिटेल, लाजिस्टिक स्टॉफ , डाटा ऑपरेटर आदि विभिन्न पदों के लिए निबंधन एवं चयन हुआ l रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में आंठवी पास से लेकर बी.ए तक के योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक - युवतियां पात्र थी l विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 357 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं अंतिम चयन के लिए पंजीकरण किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं 106 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों द्वारा स्व-रोजगार हेतु पंजीकृत किया गया। इस प्रकार कुल 1051 अभ्यर्थियों का पंजीकरण संपन्न हुआ। इस मौके पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि इस आयोजन का उदेश्य सुदूर गांव में बैठे बेरोजगार युवक युवतियों को उनके रूचि एवं योग्यता के आधार पर पंजीकरण के पश्चात प्रशिक्षण देते हुए रोजगार उपलब्ध कराना है। पूर्व में भी इस तरह के आयोजन से सैकड़ों बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार लाभ उपलब्ध कराया गया हैl आगे उन्होंने बताया कि गांव- गांव में बेरोजगार युवक-युवतियों को उनके हुनर, रूचि एवं योग्यता के आधार पर चयन कर स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है l इस तरह के मेला का मुख्य उदेश्य बेरोजगारी की समस्या में कमी लाना और गांव के युवक- युवतियों को सही मार्गदर्शन देना है l बतौर मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति ने अपने संबोधन में कहा कि बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है l लिहाजा इस तरह के आयोजन से युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही, उचित मार्गदर्शन भी कैरियर के निर्माण में लाभदायक होगा l उप विकास आयुक्त महोदया ने इस तरह के रोजगार मेला के आयोजन पर बल दिया और युवाओं से कहा कि अपने स्कील को पहचाने और उसके तहत प्रशिक्षित होकर रोजगार लें l रोजगार मेला युवाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस पहल से क्षेत्र के अनेक युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।