21 मई को जॉब कैम्प का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

जहानाबाद, निज संवाददाता । इस जॉब कैम्प में जेप्टो कंपनी द्वारा वेयर हाउस एसोशोसिएट पद के लिए कुल 50 रिक्तियों की अधिसूचना दी गई है।

21 मई को जॉब कैम्प का आयोजन

जहानाबाद, निज संवाददाता जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 मई को संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है। इस जॉब कैम्प में जेप्टो कंपनी द्वारा वेयर हाउस एसोशोसिएट पद के लिए कुल 50 रिक्तियों की अधिसूचना दी गई है। उक्त पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, बैंगलोर एवं दिल्ली/एनसीआर जैसे विभिन्न शहरों में की जाएगी। जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधित होना अनिवार्य होगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी आकृति ने बताया कि जॉब कैम्प की पूरी प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क होगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर रोजगार प्रक्रिया में भाग लेते हुए रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। जॉब कैम्प का आयोजन पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक किया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।