Jahanabad News: हत्या का प्रयास मामले के आरोपित समेत 12 गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

Jahanabad News: 4600 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब किया नष्ट, उपकरण जब्त, 4600 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब किया नष्ट, उपकरण जब्त

Jahanabad News: हत्या का प्रयास मामले के आरोपित समेत 12 गिरफ्तार

Jahanabad News: 4600 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब किया नष्ट, उपकरण जब्त जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। दशहरे को लेकर जिले में शराब के धंधेबाजों और फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी अभियान के तहत 12 लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें हत्या का प्रयास और चोरी मामले के आरोपित शामिल हैं। बड़े पैमाने पर अर्द्धनिर्मित शराब विनष्ट की गई। शराब बनाने के उपकरण जब्त बरामद किए गए। सोमवार को आधिकारिक तौर पर उक्त जानकारियां दी गई। बताया गया है कि नगर थाने की पुलिस ने चोरी के आरोप में शहर के ही रामगढ़ मोहल्ला के निवासी पप्पू कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया। उसे जेल भेजा गया है।

परस विगहा थाने की पुलिस ने गोनवां गांव के रहने वाले उपेंद्र यादव और कल्पा थाने की पुलिस ने काजीपुर टाली गांव के सुदीप दास की गिरफ्तारी की। इन दोनों के विरुद्ध हत्या का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज था। इसके अलावे वारंटी और शराब के मामले में लोगों की गिरफ्तारी हुई है। यह भी बताया गया है कि शराब के धंधेबाजों के खिलाफ सर्च अभियान में 30 लीटर निर्मित शराब और उपकरण जप्त किए गए। साथ ही 46सौ लीटर से अधिक जावा महुआ विनष्ट किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: हत्या का प्रयास मामले के आरोपित समेत 12 गिरफ्तार