Jahanabad News: वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से एक हजार तीस मामलों का हुआ निष्पादन
Jahanabad News: जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।उल्लेखनीय है कि वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को चिकित्सीय सहायता, पुलिस सहायता और समन्वय, कानूनी सलाह और सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श, अस्थायी आश्रय की...

वन स्टॉप सेंटर में मामलों का निष्पादन
Jahanabad News:
जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में वन स्टॉप सेंटर अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल रहा है। वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से एक हजार तीस मामलों का निष्पादन किया गया है। उल्लेखनीय है कि वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को चिकित्सीय सहायता, पुलिस सहायता और समन्वय, कानूनी सलाह और सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श, अस्थायी आश्रय की सुविधा प्रदान की जा रही है। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा के 922 वाद दर्ज कराए गए। जिनमें से आठ सौ इकतालीस मामलों का निष्पादन कर दिया गया। 81 मामले लंबित है। दहेज प्रताड़ना के चौदह में से बारह मामलों का निष्पादन किया गया है। बाल विवाह के पांच मामलों का निष्पादन किया गया है। छेड़छाड़ एवं कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न के दर्ज सभी सात मामलों का निष्पादन कर दिया गया है। द्वितीय विवाह से संबंधित सभी पांच मामलों का भी सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया है। सम्पत्ति विवाद डायन प्रथा एवं न्यायालय में लंबित एक सौ पैंसठ वादों में से एक सौ साठ वादों का निष्पादन कर दिया गया है। पांच मामले अभी न्यायालय में लंबित है। स्टॉप सेन्टर के बेहतर संचालन के लिए एक केंद्र प्रशासक, एक केस वर्कर एवं एक कुक की बहाली की गई है। मनोसामाजिक परामर्शी, अंशकालिक अधिवक्ता, पारा मेडिकल पर्सन, कार्यालय सहायक एवं सुरक्षा प्रहरी का पद अभी रिक्त है। इस संबंध में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं उनके बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए सामाजिक पुनर्वास कोष योजना के तहत अनुदान दिलवाने हेतु पात्र महिलाओं से वन-स्टॉप सेन्टर में आवेदन लिए जा रहे हैं।

