ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जहानाबादजहानाबाद : मखदुमपुर बाजार से गायब हुआ मास्क

जहानाबाद : मखदुमपुर बाजार से गायब हुआ मास्क

मखदुमपुर बाजार में भी कोरोना वायरस के प्रति लोगों की जागरूकता दिख रही है। इस बीमारी से बचने के लिए रविवार को कई लोग मेडिकल दुकानों पर मास्क की खरीदारी के लिए पहुंचते रहे। बाजार में दोपहर बाद मास्क...

जहानाबाद : मखदुमपुर बाजार से गायब हुआ मास्क
हिन्दुस्तान टीम,जहानाबादSun, 15 Mar 2020 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

मखदुमपुर। निज संवाददाता

मखदुमपुर बाजार में भी कोरोना वायरस के प्रति लोगों की जागरूकता दिख रही है। इस बीमारी से बचने के लिए रविवार को कई लोग मेडिकल दुकानों पर मास्क की खरीदारी के लिए पहुंचते रहे। बाजार में दोपहर बाद मास्क आउट ऑफ मार्केट हो गया। लोग अधिक कीमत देने को भी तैयार दिखे। बताया गया है कि कई दुकानदारों ने साधारण मास्क की कीमत भी मनमाने तरीके से ग्राहकों से वसूल किया। हालांकि रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अविनाश कुमार कहते हैं कि लोगों में कोरोना वायरस को लेकर कई भ्रांतियां है। मास्क इसका बचाव नहीं है। यह वायरस स्पर्श से एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। साबून या हैंडवाश से अपने हाथ को 20 सेकेंड तक अच्छे तरीके से धोते रहें। सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है और खान-पान को दुरुस्त रखें। मास्क वही लोग लगाएं जो सर्दी या खांसी से पीड़ित हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें