Jahanabad News: बेटियां ठान लें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

Jahanabad News: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं से संवाद, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं से संवाद

Jahanabad News: बेटियां ठान लें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं

Jahanabad News: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं से संवाद एडीएम ने बेटियों को शिक्षा और आत्मविश्वास का दिया संदेश जहानाबाद, नगर संवाददाता अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जहानाबाद में सोमवार को छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता तेज नारायण राय ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बेटियां यदि किसी लक्ष्य को हासिल करने की ठान लें, तो उनके लिए कोई भी मंजिल असंभव नहीं है। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करने की अपील की। छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए अपर समाहर्ता ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

उन्होंने एशियाई खेलों में भारतीय महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए छात्राओं को प्रेरित किया कि वे स्वयं को किसी से कम न समझें और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करें। समझकर पढ़ें, सवाल पूछने में न करें संकोच पढ़ाई की गुणवत्ता पर जोर देते हुए अपर समाहर्ता ने कहा कि छात्राएं प्रत्येक विषय को ध्यानपूर्वक समझें। किसी पाठ या सिद्धांत को समझने में कठिनाई हो तो तत्काल शिक्षकों से सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि दूसरों की राय की चिंता करने के बजाय छात्राओं को अपने ज्ञान, कौशल और भविष्य निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पढ़ाई का वास्तविक उद्देश्य केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि अर्जित ज्ञान को व्यावहारिक जीवन में उपयोग करना भी है। वाद-विवाद और गीत से दिया सशक्तीकरण का संदेश कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और जागरूकता का परिचय देते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर अंतर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्राओं ने बालिका शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के पक्ष में तार्किक विचार प्रस्तुत किए। वहीं, बालिका शिक्षा एवं सशक्तीकरण पर आधारित जागरूकता गीत के माध्यम से बेटियों को समान अवसर देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦जहानाबाद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में संवाद कार्यक्रम कब आयोजित किया गया?−
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सोमवार को छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: बेटियां ठान लें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं