जहानाबाद में जदयू जिलाध्यक्ष के 26 दावेदार, प्रदेश नेतृत्व करेगा फैसला
जहानाबाद, निज संवाददाता। इसके पूर्व जिला निर्वाची पदाधिकारी अवधेश शर्मा एवं निर्वाची पर्यवेक्षक रणविजय पटेल के नेतृत्व में नामांकन पत्रों की जांच, वैधता परीक्षण तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित...

जहानाबाद, निज संवाददाता। जहानाबाद जदयू जिलाध्यक्ष पद हेतु सांगठनिक चुनाव में कुल 26 उम्मीदवारों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की काफी अधिक संख्या रहने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को जिलाध्यक्ष चयन के लिए अधिकृत कर दिया। इसके पूर्व जिला निर्वाची पदाधिकारी अवधेश शर्मा एवं निर्वाची पर्यवेक्षक रणविजय पटेल के नेतृत्व में नामांकन पत्रों की जांच, वैधता परीक्षण तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गई। जिलाध्यक्ष पद के लिए बड़ी संख्या में दावेदार सामने आने के बाद जिला निर्वाची पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक ने आपसी सहमति बनाने का भरसक प्रयास किया।
इसके तहत सभी प्रमुख उम्मीदवारों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेता जयप्रकाश चंद्रवंशी और निरंजन केशव प्रिंस ने भी दावेदारों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलता देख पूरे मामले को प्रदेश तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए अग्रसारित कर दिया गया। फोटो- 01 मार्च जेहाना- 17 कैप्शन- शहर स्थित एक निजी रेस्ट हाउस में रविवार को जदयू जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए उपस्थित नेता।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



