Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsJD U Membership Drive 500 Active Members and 15 000 General Members Created in Arwal
जदयू के सदस्यता अभियान की समीक्षा की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

जदयू के सदस्यता अभियान की समीक्षा की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

संक्षेप:

जिला अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक 500 सक्रिय सदस्य बनाया गया है एवं सामान्य सदस्य 15000 बनाया गया है, बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र से सदस्यता अभियान में तेजी लाऐ एवं अधिक...

Jan 15, 2026 09:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

जिला अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक 500 सक्रिय सदस्य बनाया गया है एवं सामान्य सदस्य 15000 बनाया गया है अरवल, निज संवाददाता। जिला जदयू कार्यालय में जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान का समीक्षा जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ किया गया । बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र से सदस्यता अभियान में तेजी लाऐ एवं अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाएं जिला अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक 500 सक्रिय सदस्य बनाया गया है एवं सामान्य सदस्य 15000 बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के जो निर्धारित लक्ष्य सदस्यता बनाने के लिए है उस सदस्यता लक्ष्य को हर हाल में निर्धारित समय सीमा के अंदर में पूरा करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार कैंप कर के अधिक से अधिक सामान्य सदस्य एवं क्रियाशील सदस्य बनाएं पार्टी मजबूती के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों से प्रभावित होकर जदयू के सदस्य बनने के प्रति लोग उत्साहित हैं। यही कारण है कि लोग उत्साह के साथ जदयू के सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विकास जो किए गए हैं। उसके बारे में भी लोगों को जानकारी दें एवं सरकार के द्वारा चल रहे सभी योजना का लाभ दिलवाने का भी प्रयास करें। बैठक में जिला महासचिव सुनील सिंह करपी प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल सुजीत मोरय गणेश चंद्रवंशी परियारी पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार नगवा पंचायत अध्यक्ष मुर्तजा खान सहित जदयू के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी पंचायत स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। फोटो- 15 जनवरी अरवल- 20 कैप्शन- अरवल जदयू कार्यालय में गुरुवार को पार्टी की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष व अन्य सदस्य।