Jahanabad News: जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन
हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता।श्री कुशवाहा समता पार्टी के काल से ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जुड़े थे। उन्होंने जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष के दायित्व भी संभाला था।

Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। जदयू के संस्थापक सदस्य रहे पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा का रविवार को पटना के एम्स में निधन हो गया। वे पिछले एक सप्ताह से बीमार थे। श्री कुशवाहा समता पार्टी के काल से ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जुड़े थे। उन्होंने जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष के दायित्व भी संभाला था। उनके निधन पर पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जगदीश कुशवाहा सामाजिक और राजनीतिक जीवन में हमेशा सकारात्मक योगदान के लिए जाने जाएंगे। पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने उन्हें मगध इलाके में जदयू का प्रमुख स्तंभ बताया।
जहानाबाद के विधायक राहुल कुमार समेत अन्य नेताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जतायी है।


