Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsJaunabad Residents Frustrated as Garbage Remains Uncollected for Two Days Following Strike
हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे नगर परिषद के सभी कर्मी

हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे नगर परिषद के सभी कर्मी

संक्षेप: राजा बाजार के इलाके में दो दिनों से कूड़े का उठाव नहीं, बुधवार को अपराह्न के बाद सभी कर्मी कामकाज पर राजी हुए। गुरुवार को विधिवत सभी लोगों ने काम किया।

Thu, 9 Oct 2025 10:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

राजा बाजार के इलाके में दो दिनों से कूड़े का उठाव नहीं सड़क पर बिखरे हैं कूड़े-कचरे, आम लोग हो रहे परेशान जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के कार्यपालक दीनानाथ सिंह पर हमला कर उन्हें घायल किए जाने के विरोध में नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। बुधवार को अपराह्न के बाद सभी कर्मी कामकाज पर राजी हुए। गुरुवार को विधिवत सभी लोगों ने काम किया। वार्ड नंबर 30 की पार्षद नूतन कुमार के आरोपित पति नीरज कुमार को जेल भेजने के बाद नगर परिषद के सभी कर्मी हड़ताल को समाप्त करने पर राजी हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हालांकि कर्मियों ने मांग किया है कि नगर परिषद कार्यालय में स्थाई रूप से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए। कार्यपालक पदाधिकारी को विशेष सुरक्षा प्रदान किया जाए। साथ ही नगर परिषद में वार्ड पार्षद के प्रतिनिधियों को अनावश्यक आवाजाही से रोक लगाई जाए। शहर के राजा बाजार के इलाकों में दो दिनों से सफाई कर्मियों ने कूड़े कचरे का उठाव नहीं किया है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। कूड़े पसरे रहने और दुर्गंध फैलने से मोहल्ले के लोगों को परेशानी हो रही है। फोटो- 09 अक्टूबर जेहाना- 13 कैप्शन- शहर स्थित राजा बाजार में दो दिन से सफाई नहीं होने से गुरुवार को सड़क पर बिखरी कूड़े-व कचरे।