अंगारी में डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया लोकार्पण
अरवल, निज संवाददाता।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म भी जिला पदाधिकारी द्वारा संपन्न कराई गई तथा एक शिशु का अन्नप्राशन भी कराया गया।

अरवल, निज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर करपी प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र, अंगारी में जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण करते हुए जीविका की दीदियों द्वारा सिले गए पोशाक के वितरण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित बच्चों के बीच स्टडी किट, जूस, बिस्किट एवं चॉकलेट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म भी जिला पदाधिकारी द्वारा संपन्न कराई गई तथा एक शिशु का अन्नप्राशन भी कराया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं का शिक्षित और सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने सभी को यह संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया कि हम स्वयं भी शिक्षित होंगे और अपनी बेटियों को भी शिक्षित करेंगे। फोटो- 08 मार्च अरवल- 23 कैप्शन- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को करपी प्रखंड अंतर्गत अंगारी आंगनबाड़ी केंद्र के लोकार्पण के मौके पर लोगों को संबोधित करती डीएम अमृषा बैंस व अन्य।ं
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


