नई व्यवस्था से सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी
सदर अस्पताल में दवा वितरण कक्ष-सह-प्रतिक्षालय का उद्घाटन , सदर अस्पताल में दवा वितरण कक्ष-सह-प्रतिक्षालय का उद्घाटन

सदर अस्पताल में दवा वितरण कक्ष-सह-प्रतिक्षालय का उद्घाटन अरवल, निज संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में वाह्य रोगी विभाग स्थित नवनिर्मित दवा वितरण कक्ष एवं प्रतीक्षालय का जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि दवा वितरण कक्ष एवं प्रतीक्षालय से आम जनता को लाभ मिलेगा। इस प्रतीक्षालय में 50 लोगों की बैठने की व्यवस्था है जो बाहर से आएंगे प्रतीक्षालय में बैठकर आसानी से सदर अस्पताल में अपना इलाज कराएंगे। पहले सदर अस्पताल में दवा वितरण का दो काउंटर था। लेकिन इस दवा वितरण काउंटर पर चार अलग- अलग काउंटर बनाए गए हैं जिसमें महिला, पुरुष, दिव्यांग एवं वृद्ध जन के लिए अलग- अलग दवा काउंटर बनाया गया है। यह दवा काउंटर से मरीज को इलाज के बाद दवा लेने में काफी सहूलियत होगी।
दवा काउंटर सह प्रतीक्षालय का निर्माण
दवा काउंटर सह प्रतीक्षालय का निर्माण 14 लाख 40 हजार की लागत से निर्माण कराया गया है। सिविल सर्जन, अरवल ने बताया कि दवा वितरण कक्ष में आधुनिक टोकन प्रणाली लागू होने से वाह्य रोगी विभाग में अनावश्यक भीड़ कम होगी तथा आमजन को आवागमन एवं उपचार संबंधी सेवाओं में अधिक सुविधा प्राप्त होगी। इस मौके पर कुर्था विधायक पप्पू वर्मा, अरवल विधायक मनोज शर्मा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी, उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर उमेश प्रसाद के अलावा स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे। फोटो- 29 मई अरवल- 23 कैप्शन- अरवल में शुक्रवार को सदर अस्पताल दवा काउंटर का उद्घाटन करते प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश व विधायक मनोज कुमार व अन्य।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


