Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsIllegal Firearm Seized in Gokhulpur Ahead of Assembly Elections
गोखुलपुर गांव से अवैध बंदूक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

गोखुलपुर गांव से अवैध बंदूक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

संक्षेप:

अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के गोखुलपुर गांव से शनिवार रात एक व्यक्ति को अवैध बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें नीतीश कुमार के घर से देसी...

Sun, 19 Oct 2025 10:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

अरवल, निज संवाददाता। जिले में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कुर्था थाना क्षेत्र के गोखुलपुर गांव से शनिवार की रात्रि में अवैध बंदूक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विधानसभा चुनाव में माहौल खराब करने के लिए वह अवैध तरीके से बंदूक रखे हुए है। गुप्त सूचना के आधार पर कुरथा थाने की पुलिस टीम के द्वारा शनिवार की रात्रि में गोखुलपुर गांव में छापेमारी की गई।गोखुलपुर गांव से नीतीश कुमार के घर से अवैध बंदूक बरामद किया गया है। साथ ही नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुरथा थानाध्यक्ष समीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई एवं छापेमारी में गोखुलपुर गांव से नीतीश कुमार के घर से देसी बंदूक के साथ नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले में नीतीश कुमार से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। गिरफ्तार नीतीश कुमार से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा जांच की जा रही है एवं इस मामले में जो भी शामिल है उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के द्वारा विशेष अभियान चला कर छापेमारी की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान जो भी माहौल करने खराब करने की कोशिश करेंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले गोखुलपुर गांव से देसी बंदूक का बरामद होना पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।