
इस्लामचक गांव में प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण
नोटिस के बाद भी नहीं हटाया गया था कब्जा, नगर पंचायत अंतर्गत इस्लामचक गांव में न्यायालय के आदेश के आलोक में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन ने सरकारी गली को अतिक्रमणमुक्त कराया।
नोटिस के बाद भी नहीं हटाया गया था कब्जा शिकायतकर्ता ने कहा कि रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करने की आंशिक कार्रवाई हुई काको, निज संवाददाता। नगर पंचायत अंतर्गत इस्लामचक गांव में न्यायालय के आदेश के आलोक में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन ने सरकारी गली को अतिक्रमणमुक्त कराया। अंचल अधिकारी नौशाद हैदर के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों की टीम और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण हटाया गया। गांव के कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक गली पर पक्का निर्माण कर दिए जाने से ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में कठिनाई हो रही थी। इसी समस्या को लेकर गांव के निवासी बैजू कुमार ने न्यायालय में परिवाद दायर किया था।
न्यायालय के निर्देश पर अंचल अमीन ने स्थल का सर्वेक्षण कर सरकारी जमीन पर पांच लोगों के अवैध कब्जे की पुष्टि की थी। अंचल कार्यालय द्वारा कई बार नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था, परंतु अतिक्रमणकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद बुधवार को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर गली पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। किसी भी संभावित विरोध को देखते हुए काको थाना पुलिस के साथ-साथ जिला पुलिस बल भी पर्याप्त संख्या में तैनात था। शिकायतकर्ता बैजू कुमार ने कहा कि न्यायालय ने 89 फीट लंबी और 65 फीट चौड़ी पूरी गली को अतिक्रमणमुक्त करने का आदेश दिया था, लेकिन प्रशासन ने आंशिक कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि वे उच्चाधिकारियों से पुन: शिकायत करेंगे ताकि रास्ता पूर्णत: अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा सके। अंचल अधिकारी नौशाद हैदर ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमणकारियों को पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन जब कोई पहल नहीं हुई, तब न्यायिक आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी। फोटो- 10 दिसंबर जेहाना- 17 कैप्शन- काको नगर पंचायत अंतर्गत इस्लामचक गांव में बुधवार को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाते अधिकारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




