शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू मार पत्नी को किया घायल, पति गिरफ्तार
शराब पीने के लिए मांगे थे पैसे, शराब के नशे में धूत एक पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल महिला कुमकुम देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

शराब पीने के लिए मांगे थे पैसे जख्मी महिला का कराया गया इलाज जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब के नशे में धूत एक पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल महिला कुमकुम देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। यह घटना शुक्रवार की रात नगर थाना क्षेत्र के रामानंद कॉलोनी की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति रवीश कुमार को गिरफ्तार किया जिसे शनिवार को जेल भेजा गया। नगर थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना के संबंध में बताया गया है कि गिरफ्तार उक्त व्यक्ति शराब का सेवन करता था।
उसके पीछे काफी पैसे बर्बाद करता था। शुक्रवार की रात वह नशे की हालत में घर आया। जब उसकी पत्नी ने खाना खाने के लिए दिया तो उस समय शराब पीने के लिए और पैसे की मांग करने लगा जिसे देने से पत्नी इनकार कर गई। हुलासगंज के नरमा गांव की निवासी ऊक्त महिला घरों में काम करती हैं। पैसे नहीं देने के कारण उक्त व्यक्ति ने चाकू से अपनी पत्नी के गर्दन, पेट समेत तीन - चार जगहों पर प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गया। हल्ला होते महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। सूचना पाते हीं पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपित पति को गिरफ्तार किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




