
मानवाधिकार जीवन का आधार नामक पुस्तक का लोकार्पण
जहानाबाद, निज संवाददाता।समारोह का उद्घाटन डॉ प्रियरंजन किशोर, अरुण कुमार मिश्रा, डॉ प्रमोद मिश्रा, संतोष कुमार शर्मा एवं अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
जहानाबाद, निज संवाददाता। विश्व मानवाधिकार दिवस पर सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण सह एसएमएस नामक संस्था के द्वारा महिला सशक्तीकरण सह पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मानवाधिकार जीवन का आधार नामक पुस्तक का लोकार्पण किया गया जिसके लेखक डॉ (प्रो०) रघुवंश कुमार मिश्रा एवं लेखिका डॉ अनुराधा मिश्रा हैं। समारोह का उद्घाटन डॉ प्रियरंजन किशोर, अरुण कुमार मिश्रा, डॉ प्रमोद मिश्रा, संतोष कुमार शर्मा एवं अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पुस्तक के लेखक एवं लेखिका को वैदिक प्रकाशन की ओर से सर्वश्रेष्ठ लेखक पुरस्कार 2025 से अलंकृत किया गया एवं प्रकाशक प्रशस्ति सचदेव तथा डॉ प्रियरंजन किशोर ने लेखक एवं लेखिका को अंग वस्त्र तथा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
कॉलेज के निदेशक उज्ज्वल कांत ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के बारे में जानना चाहिए। पुस्तक के लेखक डॉ(प्रो०)रघुवंश कुमार मिश्रा ने मानवों के अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह पुस्तक समाज को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने में बहुत सहायक होगी। उन्होंने छात्रों को विश्व मानवाधिकार दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हौसले बुलंद हों तो हम हर मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं। फोटो- 10 दिसंबर जेहाना- 10 कैप्शन- शहर स्थित शिक्षा कार्यालय में बुधवार को मानवाधिकार दिवस पर पुस्तक का लोकार्पण करते शिक्षाविद्।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




