होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सहदेव प्रसाद यादव महाविद्यालय के प्रांगण में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सहदेव प्रसाद यादव महाविद्यालय के प्रांगण में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य ललित कुमार ने की। इस मौके पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित हुए। वक्ताओं ने कहा कि होली प्रेम का त्यौहार है, इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए। ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जिससे कि समाज में कटुता का माहौल पैदा हो जाए। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर प्रोफेसर धीरेंद्र प्रसाद, रंजीत कुमार, मिंता कुमारी, रीना कुमारी, पवन कुमार तथा बृजेश कुमार इत्यादि लोगों ने अपनी बातें रखीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


