ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जहानाबादपर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होंगे जिले के ऐतिहासिक स्थल

पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होंगे जिले के ऐतिहासिक स्थल

जहानाबाद में धार्मिक, ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व एवं पर्यटन की संभावनाओं से जुड़े स्थलों को पर्यटन रोड मैप में शामिल कर विकसित किया...

पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होंगे जिले के ऐतिहासिक स्थल
हिन्दुस्तान टीम,जहानाबादThu, 21 Jun 2018 04:04 PM
ऐप पर पढ़ें

जहानाबाद में धार्मिक, ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व एवं पर्यटन की संभावनाओं से जुड़े स्थलों को पर्यटन रोड मैप में शामिल कर विकसित किया जाएगा। उक्त बातें बुधवार सर्किट हाउस में सूबे के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने जहानाबाद जिले में पर्यटन के क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जहानाबाद के बराबर पहाड़ी पर रोपवे बनाने का काम राईट् कंपनी को दिया गया है। वन एवं पर्यावरण विभाग के अड़चनों के कारण काम में तेजी नहीं आ रही है। इसको लेकर केंद्रीय वन मंत्रालय से बातचीत की गई है। क्लीयरेंस मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूबे में पर्यटन केंद्र को विकसित करने के लिए सभी जिलाधिकारियों से पर्यटन स्पॉट की जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि जहानाबाद के टेहटा में एक करोड़ 33 लाख रुपये के लागत से कैफेटेरिया, वर्क शॉप, लैंड स्केप एवं हार्टिकल्चर, ट्यूबवेल पंप, जलापूर्ति, सिवरेज, ड्रेनेज सिस्टम और विद्युतिकरण पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बराबर में आठ लाख 39 हजार रुपये के लागत से धर्मशाला का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि इसमें अभी तक 25 प्रतिशत ही काम हुआ है। वहीं बराबर पहाड़ पर सवा दो करोड़ की लागत से परिसर को विकसित किया गया है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि बीवी कमाल दरगाह में सौदर्यीकरण पर पांच करोड़ 60 लाख रुपये के लागत से काम चल रहा है। यहां 65 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। धराउत में पांच करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से विजिटर सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इधर जहानाबाद में 92 लाख रुपये की लागत से सड़क और टॉयलेट कंप्लेक्स का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

पर्यटन रोडमैप में शामिल किए गए स्थल

भेलावर सूर्यमंदिर, शिवमंदिर घेजन, सूर्य मठ सिद्धेश्वर नाथ, पातालगंगा बराबर, विष्णुमंदिर काको, लार्ड विष्णु मंदिर जारू, नागार्जुन गुफा, गोपी गुफा, लोमश ऋषि का गुफा और अमथुआ मजार, बीबी कमाल का दरगाह आदि स्थल को जहानाबाद के पर्यटन रोड मैप में शामिल किया गया है।

ये थे मौजूद : प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत कुमार, पूर्व भाजपा अध्यक्ष नरेश कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष निरंजन कुमार बब्लू, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चंद्रवंशी आदि।

इनसेट

मंत्री ने दिया दो पुलों को निर्माण का निर्देश

शकुराबाद। निज संवाददाता

घेजन को पर्यटक स्थल के रूप में शीघ्र ही विकसित होगा घेजन। घेजन गांव के लोगों की मांग पर पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने दरधा और मोरहर नदी में पुल निर्माण का निर्देश दिया। उन्होंने डीएम को कहा कि दोनों योजनाओं को मुख्यमंत्री सेतु योजना में शामिल करें। बौद्ध स्थल को सड़क से जोड़ने और गांव को विकसित करने का भी निर्देश दिया। तथा कहा कि योजना बनाकर संबंधित विभाग और मुझे भी सूचित करें। पर्यटन मंत्री शतचंडी यज्ञ में शामिल होने के लिए घेजन गांव पहुंचे थे। मंत्री ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की और महंत श्री लाल बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल होने के बाद भी अब तक यहां विदेशी सैलानियों के लिए ठहरने की व्यवस्था तक नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें