हिट वेव से बचाव के लिए आम लोगों को जागरूक करें

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

अत्यधिक गर्मी के दौरान आम लोग आवश्यक सावधानी बरतें , जिले में हीट वेव प्रबंधन की तैयारियों का लिया गया जायजा

हिट वेव से बचाव के लिए आम लोगों को जागरूक करें

अत्यधिक गर्मी के दौरान आम लोग आवश्यक सावधानी बरतें जिले में हीट वेव प्रबंधन की तैयारियों का लिया गया जायजा जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले मे हीट वेव (लू) से बचाव एवं तैयारी की समीक्षा के लिए शुक्रवार को बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के सहायक संपादक संदीप कमल ने जिले का भ्रमण कर विभिन्न विभागों की तैयारियों का विस्तृत जायजा। आपदा विभाग तथा अन्य सम्बन्धित विभागों से जानकारी ली।

तैयारियों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान हीट वेव से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों में आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय सुविधाओं एवं हीट स्ट्रोक उपचार व्यवस्था, पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के संरक्षण एवं उपचार संबंधी तैयारी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की व्यवस्था तथा जनसंपर्क विभाग द्वारा आमजनों के बीच जागरूकता प्रसार संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया गया, चर्चा के विषय में यह पाया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के ट्रैफिक पुलिस को हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु जागरूक भी किया गया है।

जन जागरूकता

जिला जन सम्पर्क कार्यालय के द्वारा विभागीय होर्डिंग पर फ्लैक्स संस्थापित कर तथा प्रेस विज्ञप्ति और सोशल मीडिया के माध्यम से आमजनो को नियमित रुप से जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी रितिक रोशन तेजस्वी द्वारा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा हीट वेव प्रबंधन को लेकर विभागीय तैयारियों एवं कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

सुरक्षा सुनिश्चित करना

बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए हीट वेव के प्रभाव को कम करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सतर्कता एवं तत्परता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अत्यधिक गर्मी के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। फोटो- 15 मई जेहाना- 15 कैप्शन- शहर स्थित कार्यालय में हीट वेव से निपटने को लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते राज्य आपदा प्राधिकरण के सहायक संपादक संदीप कमल।

सामान्य प्रश्न

जिले में हीट वेव प्रबंधन के लिए कौन सी तैयारियों की समीक्षा की गई?
स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की तैयारियों की समीक्षा की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।