रतनी में हीट स्ट्रोक के कारण एक युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

रतनी में हीट स्ट्रोक के कारण एक युवक की मौत रतनी में हीट स्ट्रोक के कारण एक युवक की मौत

रतनी में हीट स्ट्रोक के कारण एक युवक की मौत

रतनी, निज संवाददाता उमसभरी गर्मी और लू के कारण हीट स्ट्रोक का लोग शिकार हो रहे हैं। लू लगने के कारण प्रखंड के 27 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेहालपुर गांव निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई है। मृतक गांव में ही सैलून की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण किया करता था। जानकारी के अनुसार अजीत कुमार दुकान का सामान खरीदने के लिए जहानाबाद गया था।

मौत का कारण

इसी दौरान लौटने के समय रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने फोन कर परिजनों को बताया कि उनकी हालत खराब हो रही है। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार युवक के शरीर का तापमान 107 डिग्री फारेनहाइट पाया गया। जांच में शरीर के कई अंग सामान्य रूप से काम नहीं कर रहे थे। डॉक्टरों ने इसे गंभीर हीट स्ट्रोक का मामला बताया है।

ये भी पढ़ें:गर्मी

डॉक्टरों की सलाह

अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उदय शंकर ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और लू के कारण युवक की मौत होना प्रतीत होती है। उन्होंने लोगों से दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग ने भी लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। शव का पोस्टमार्टम के उपरांत परिजन को सौप दिया गया। परिजनों को रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। 22 मई, जेहाना- 08 फोटो कैप्सन- हीट स्ट्रोक से मौत के बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में रोते- बिलखते युवक के परिजन रतनी से रणविजय कुमार की रिपोर्ट।

सामान्य प्रश्न

हीट स्ट्रोक से युवक की मौत कैसे हुई?
युवक अजीत कुमार की मौत लू लगने के कारण हुई। वह दुकान का सामान खरीदने जहानाबाद गया था और लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।