Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsHeart Attack in Police Custody Mohammed Kalamuddin Hospitalized After Arrest in Jehanabad
जहानाबाद विधान सभा से नामांकन के बाद ओवैसी के प्रत्याशी गिरफ्तार

जहानाबाद विधान सभा से नामांकन के बाद ओवैसी के प्रत्याशी गिरफ्तार

संक्षेप: थाने में हार्ट अटैक आने से तबीयत बिगड़ी, , जहानाबाद विधानसभा से नामांकन करने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी के पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद कलामुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Tue, 21 Oct 2025 09:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

थाने में हार्ट अटैक आने से तबीयत बिगड़ी, -गंभीर हालत में पीएमसीएच किए गए रेफर, -हत्या के प्रयास के आरोपी हैं मोहम्मद कलामुद्दीन जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जहानाबाद विधानसभा से नामांकन करने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी के पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद कलामुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हिरासत में कलामुद्दीन को हार्ट अटैक आ गया। आनन- फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सक द्वारा पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कलामुद्दीन सोमवार को अपना नामांकन किए थे, उनके विरुद्ध पूर्व के मामले चल रहे थे। जिसके कारण नामांकन से बाहर निकलते हीं सदर थान की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद उन्हें सदर थाने में ही रखा गया था, लेकिन इसी बीच अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। स्थिति को गंभीरता को देखते हुए तुरंत अस्पताल लाया गया। सदर, अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताते चलें कि मोहम्मद कलामुद्दीन जहानाबाद नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद रह चुके हैं। जैसे ही लोगों को उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत खराब होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है। काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मोहम्मद कलामुद्दीन पर हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है। फोटो- 21 अक्टूबर जेहाना- 06 कैप्शन- जहानाबाद विधानसभा के ओवैसी पार्टी के प्रत्याशी सोमवार को नामांकन के बाद गिरफ्तार होने के बाद सदर अस्पताल में इलाज करवाते मो. कलामुद्दीन।