Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsHealth Card Distribution Program in Jehanabad by District Magistrate Alankrita Pandey
48 कर्मियों के बीच स्वास्थ्य कार्ड का वितरण

48 कर्मियों के बीच स्वास्थ्य कार्ड का वितरण

संक्षेप:

जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता।इस प्रकार जहानाबाद जिला में आरटीपीएस सेवाओं तथा लोक शिकायत निवारण कार्य में संग्लन कुल 48 कर्मियों को स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया।

Dec 05, 2025 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि नौ आईटी सहायक, 38 कार्यपालक सहायक को तथा आईटी मैनेजर के बीच स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया। इस प्रकार जहानाबाद जिला में आरटीपीएस सेवाओं तथा लोक शिकायत निवारण कार्य में संग्लन कुल 48 कर्मियों को स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के अंतर्गत नियोजित एवं कार्यरत सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक तथा कार्यपालक सहायक कर्मियों को समूह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक जनरल इंश्योरेंस के साथ किए गए समझौते के अनुसार राज्यभर में कार्यरत संविदाकर्मियों और कार्यपालक सहायकों को स्वास्थ्य में भी यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने बताया कि यह स्वास्थ्य कार्ड सभी कर्मियों के लिए सुरक्षा का महत्वपूर्ण कवच साबित होगा। इस अवसर पर उपस्थित सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक और कार्यपालक सहायकों ने स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। फोटो- 05 दिसंबर जेहाना- 18 कैप्शन- शहर स्थित कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को एक युवक को स्वास्थ्य कार्ड देती डीएम अलंकृता पांडे।