स्वास्थ्य जागरूकता वैन को किया गया रवाना

Feb 28, 2026 10:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

जहानाबाद, निज संवाददाता।कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉक्टर हरिश्चंद्र चौधरी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

स्वास्थ्य जागरूकता वैन को किया गया रवाना

जहानाबाद, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के लिए जागरूकता स्वास्थ्य वाहन को रवाना किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉक्टर हरिश्चंद्र चौधरी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आम जनता को एचआईवी एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचों के प्रति जागरूक करना तथा नि:शुल्क जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने अपने संबोधन में नियमित जांच एवं समय पर उपचार के महत्व पर बल दिया। फोटो- 28 फरवरी जेहाना- 28 कैप्शन- शहर स्थित सदर अस्पताल से शनिवार को एड्स नियंत्रण वाहन को हरी झंडी दिखाते सिविल सर्जन डॉ. हरिशचंद्र चौधरी व अन्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।