हुलासगंज थाना परिसर में आयोजित किया गया गुंडा परेड
Mar 01, 2026 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
हुलासगंज। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर द्वारा बताया गया कि हुलासगंज थाना परिसर में 39 लोगों का नाम इस पंजी में दर्ज है।

हुलासगंज। होली पर्व के मद्देनजर हुलासगंज थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन किया गया, जिसमें महज 12 लोग ही शामिल हो सके। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर द्वारा बताया गया कि हुलासगंज थाना परिसर में 39 लोगों का नाम इस पंजी में दर्ज है। वैसे तो हर महीने इस परेड का आयोजन होता है, लेकिन होली पर्व को देखते हुए थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से गुंडा परेड का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति परेड में शामिल नहीं हुए हैं, उन पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


