द्वीप महायज्ञ व भव्य भंडारे के साथ तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

Apr 07, 2026 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

काको, निज संवाददाताÜ।प्रखंड के काजी दौलतपुर गांव में आयोजित तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का मंगलवार की देर रात द्वीप महायज्ञ और भव्य भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हो गया।

द्वीप महायज्ञ व भव्य भंडारे के साथ तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

काको, निज संवाददाताÜ। प्रखंड के काजी दौलतपुर गांव में आयोजित तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का मंगलवार की देर रात द्वीप महायज्ञ और भव्य भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हो गया। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में तीन दिनों तक भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली। महायज्ञ का शुभारंभ पहले दिन भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें महिलाओं व युवतियों की सक्रिय भागीदारी रही। दूसरे और तीसरे दिन प्रातःकाल से दोपहर तक विधिवत गायत्री हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की। आयोजन के दौरान शाम को आध्यात्मिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया।

पहले और दूसरे दिन सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक शांतिकुंज, हरिद्वार से आए टोली नायक प्रहलाद जी एवं सहायक चंद्र प्रकाश जी द्वारा प्रज्ञा पुराण कथा का संगीतमय व भावपूर्ण वाचन किया गया। कथा के माध्यम से नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान कुल 21 श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ग्रहण की। साथ ही वैदिक विधि-विधान के साथ पुंसवन, विद्यारंभ, नामकरण एवं मुंडन संस्कार सहित सैकड़ों बच्चों के विभिन्न संस्कार संपन्न कराए गए, जिससे लोगों में सांस्कृतिक एवं नैतिक चेतना जागृत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की सफलता में गायत्री परिवार के हरि जी, वचन देव कुमार, शिव केशरी, प्रवीण शर्मा, श्याम नारायण जी, श्रीकांत शर्मा, सुमंत शर्मा, कौशल जी, अखिलेश कुमार, नागेंद्र शर्मा, रामनारायण प्रसाद, अवधेश प्रसाद केसरी, रंगेश कुमार, सूर्यदेव कुमार, दिनेश यादव, सुरेंद्र चौधरी, रामजी विश्वकर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।