Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsGrand Celebration of Krishna Janmashtami in Arwal with Festivities and Devotion
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

संक्षेप: अरवल, निज प्रतिनिधि आरती मंगल करने के बाद लोगों ने अपना व्रत तोड़ा और युवाओं ने खुशी मनाई। महिलाएं व गायकों की टोली सोहर गाने लगीं।

Sat, 16 Aug 2025 10:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

अरवल, निज प्रतिनिधि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। व्रत को लेकर पूरे दिन श्रद्धालु भक्त उपवास में रहे एवं रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद सभी घरों में मंगल गीत गाए गए। आरती मंगल करने के बाद लोगों ने अपना व्रत तोड़ा और युवाओं ने खुशी मनाई। महिलाएं व गायकों की टोली सोहर गाने लगीं। सोहर खत्म होने के बाद विधि-विधान से हवन पूजन किया गया। ठाकुर महराज को स्नान कराने के बाद नया वस्त्र पहनाया गया। व्रती महिलाओं व युवतियों ने भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-पाठ किया।

भगवान श्रीकृष्ण के रुप में बच्चे भी माखन खाने व मटकी फोड़ने का नृत्य करते रहे। हर बच्चों में मानों नटवर नागर नजर आ रहे थे। श्रद्धा पूर्वक मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी किंजर , अरवल : भादो माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी को प्रतिवर्ष श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता है। इस वर्ष शनिवार को सभी सनातन धर्म को मानने वाले लोगों ने इस अवसर पर उपवास व्रत रख फलाहार किया और संध्या के समय अपने-अपने पूजा घरों में पास पड़ोस के ठाकुरबाड़ी मंदिरों में जाकर भगवान श्री कृष्ण की विधि पूर्वक पूजा अर्चना की। वहीं इस मौके पर कई जगहों पर झूला महोत्सव का भी आयोजन किया गया। परमार पट्टी स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में काफी धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। रात्रि के बारह बजे के बाद जैसे ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ, श्रद्धालु हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, का जय घोष करने लगे। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच कई तरह के पकवान प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। वहीं किंजर पुनपुन नदी तट स्थित ठाकुरवाड़ी में रविवार को वैष्णो मत के माने वालों के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जन्माष्टमी पर निकाला गया मोटरसाइकिल जुलूस किंजर , एक संवाददाता : चंढोस एवं बहादुरगंज टाड़ी से कई दर्जन युवकों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया। सभी युवक सिर पर पीला रंग का गमछा बांधे हुए थे। जुलूस एसएच 69 के चंढोस बाजार से सोहसा किंजर थाना मोड होकर किंजर बाजार स्थित एनएच 33 से होकर थाना क्षेत्र के अत्ताउल्लाह बाजार तक गया। अत्ताउल्लाह बाजार से पुन: वापस किंजर बाजार होते बहादुरगंज टाड़ी पर पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस में शामिल युवक जय श्री कृष्णा, राधे राधे, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की नारा लगा रहे थे। वही जुलूस में शामिल एक छोटा बालक भगवान श्री कृष्ण की भेष भूषा में बांसुरी लिए काफी आकर्षक का केंद्र बना हुआ था। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार संपन्न करपी । निज संवाददाता। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार करपी एवं बंसी प्रखंडों में काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर खजुरी ठाकुरवाड़ी को आकर्षक ढंग से सजाया गया जहां श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मध्य रात्रि तक भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। इसके अतिरिक्त विभिन्न गांव में धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपवास रहकर भगवान श्री कृष्ण की आराधना करते देखे गए।