स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने में 102 एम्बुलेंस निभा रही अहम भूमिका

Apr 06, 2026 10:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

अरवल जिले में मरीजों की सुविधा के लिए सरकार ने 25 एम्बुलेंस का संचालन शुरू किया है, जिसमें 5 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट और 19 बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस शामिल हैं। ज़ेन प्लस सर्विसेज द्वारा संचालित इस सेवा ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया है और प्रतिदिन औसतन 58 मरीजों को नि:शुल्क आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने में 102 एम्बुलेंस निभा रही अहम भूमिका

अरवल जिले में मरीजों की सुविधा प्रदान के लिए सरकार के द्वारा 25 एम्बुलेंस हो रही संचालित जिसमें 5 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट, 19 बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस और 1 शव वाहन के रुप में किया जा रहा इस्तेमाल अरवल, निज संवाददाता। सूबे के जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार हो रहा है, जिसमें 102 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा अहम भूमिका निभा रही है। इस सेवा का संचालन राज्य सरकार के सहयोग से ज़ेन प्लस सर्विसेज द्वारा किया जा रहा है। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी ज़ेन प्लस सर्विसेज ने नवंबर 2024 में संचालन संभालने के बाद राज्य में एम्बुलेंस सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार किया है।

कंपनी के प्रयासों से सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में स्पष्ट रूप से सकारात्मक बदलाव आया है। ज़ेन प्लस बिहार में कुल 2,051 एम्बुलेंस का संचालन कर रही है जबकि वर्तमान में सिर्फ अरवल जिले में कुल 25 एम्बुलेंस संचालित हो रही है, जिनमें 5 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट , 19 बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस और 1 शव वाहन शामिल हैं। इनकी सहायता से प्रतिदिन औसतन 58 मरीजों को नि:शुल्क आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। अरवल जिले में भी सेवाओं में काफ़ी सुधार देखने को मिला है। फरवरी 2026 में जिले में कुल 1,610 मामलों में सहायता दी गई, जिनमें 1,087 गर्भवती महिलाएं, 87 नवजात शिशु, 370 सड़क दुर्घटना के मामले और 293 अन्य मामले शामिल हैं। संचालन संभालने के बाद से कंपनी लगातार सेवा की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली में सुधार पर ध्यान दे रही है। इसके परिणामस्वरूप कॉल रिस्पॉन्स टाइम में कमी आई है, मरीजों तक एम्बुलेंस पहुंचने का समय बेहतर हुआ है और यात्रा के दौरान मरीजों की देखभाल के स्तर में भी सुधार हुआ है। इस संबंध में प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव ने कहा, “अब तक हुए सुधारों पर हमें गर्व है, लेकिन हमारी यात्रा अभी जारी है। आगे हमारा लक्ष्य आधुनिक तकनीक को मानवीय संवेदनशीलता के साथ जोड़कर एम्बुलेंस सेवाओं के नए मानक स्थापित करना है।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे ड्राइवर, ईएमटी व हेल्पर हमारी सेवाओं की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही यह संभव हो पाया है। यह सफलता ज़ेन प्लस बिहार टीम के हर सदस्य की है।” ज़ेन प्लस ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर समर्थन से ही राज्यभर में बेहतर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना संभव हो सका है। फोटो- 06 अप्रैल अरवल- 26 कैप्शन- अरवल स्थित सदर अस्पताल भवन।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।