पंचायतों में सहयोग शिविर की तिथि निर्धारित, तैयारियां तेज

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

करपी एवं बंसी प्रखंड के कई पंचायतों का दौरा कर शिविर स्थलों का लिया गया जायजा , जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने बुधवार को करपी एवं बंसी प्रखंड के कई पंचायतों का दौरा कर शिविर स्थलों का निरीक्षण किया तथा...

पंचायतों में सहयोग शिविर की तिथि निर्धारित, तैयारियां तेज

करपी एवं बंसी प्रखंड के कई पंचायतों का दौरा कर शिविर स्थलों का लिया गया जायजा करपी, निज संवाददाता। राज्य सरकार के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

शिविर स्थलों का निरीक्षण

जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने बुधवार को करपी एवं बंसी प्रखंड के कई पंचायतों का दौरा कर शिविर स्थलों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

अधिकारियों को निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। प्रखंड कार्यालय करपी द्वारा पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित करने के लिए संभावित स्थलों का चयन कर लिया गया है तथा तिथि का निर्धारण भी कर दिया गया है। 19 मई को परियारी, मुरारी, रामपुर चाय तथा पुराण पंचायत सरकार भवन या नामित पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। 2 जून को रोहाई, अईयारा, खजूरी तथा चौहर पंचायत में पंचायत सरकार भवन या नामित पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 16 जून को करपी, कोचहसा, बंभई तथा नगवां पंचायत में स्थित पंचायत सरकार भवन में या नामित पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 7 जुलाई को पूरैनिया शेखा, शहर तेलपा, केयाल तथा बेलखारा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन या नामित पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। 21 जुलाई को दोरा, नरगा तथा किंजर पंचायत में स्थित पंचायत सरकार भवन या नामित पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। फोटो- 06 मई अरवल- 04 कैप्शन- जिले के करपी प्रखंड के मुरारी पंचायत भवन का बुधवार को निरीक्षण करती डीएम अमृषा बैंस व अन्य वरीय पदाधिकारी।

सामान्य प्रश्न

सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य क्या है?
सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।