लड़की के अपहृरण के मामले में सात नामजद

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

अरवल, निज संवाददाता। बताया जा रहा है कि लड़की गुरुवार को घर से पटना के लिए निकली थी। लेकिन अरवल बाजार से ही उसे अपहृरण कर लिया गया है।

लड़की के अपहृरण के मामले में सात नामजद

अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के वासिलपुर से एक लड़की का अपहृरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में लड़की की मां के द्वारा सदर थाने में सात लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की गुरुवार को घर से पटना के लिए निकली थी। लेकिन अरवल बाजार से ही उसे अपहृरण कर लिया गया है। सदर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष देवकांत सिंहा ने बताया कि इस मामले में लड़की की माता के द्वारा आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।