गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को किया नमन

गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को किया नमन

संक्षेप:

अरवल, निज प्रतिनिधिराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अरवल जिले में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Oct 03, 2025 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

अरवल, निज प्रतिनिधि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अरवल जिले में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर एवं गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। जिला पदाधिकारी ने गांधीजी के आदर्श अहिंसा परमो धर्म: को जीवन में उतारने एवं समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने का एवं राष्ट्रपिता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. इनामुल हक, अपर समाहर्ता झ्र सईदा खातुन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी माला कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, प्रभारी पदाधिकारी (सामान्य शाखा) सुनैना कुमारी, नजारत उप समाहर्ता देव ज्योति के अतिरिक्त अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर गांधी जी को नमन किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने गांधीजी के सत्य, शांति और अहिंसा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। महात्मा गांधी के विचार आज भी हम सभी को सादगी, सेवा और सत्य के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। इनसेट 2 अक्टूबर को मना दी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मल्हिपट्टी नगर परिषद वार्ड नं पंद्रह के प्रधानाध्यापक द्वारा 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के स्थान पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाने की घटना सामने आई है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती मनाई जाती है। लेकिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों की उपस्थिति में महात्मा गांधी के साथ लाल बहादुर शास्त्री के जगह पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई। जो कहीं न कहीं छात्रों के साथ साथ देश के साथ भी खिलवाड़ है, 2 अक्टूबर 2025 को इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक मृत्युंजय कुमार द्वारा बच्चों को यह बताने का एक वायरल वीडियो सामने आया है। जिसका फ़ोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध विद्यालय के प्रधानाध्यापक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनायी गयी। बच्चों के द्वारा नेहरू जी की फोटो पर भी माल्यार्पण किया गया था। जिसका लोगों ने फोटो वायरल कर दिया है। फोटो- 03 अक्टूबर अरवल- 20 कैप्शन- अरवल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर माल्यार्पण अर्पित करते स्थानीय विधायक महानंद सिंह।