उर्स के अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
अरवल, निज प्रतिनिधि।अल शिफा इलेक्ट्रो होम्योपैथिक क्लिनिक द्वारा दाउदनगर रोड, अरवल में हज़रत मखदूम शम्स उद्दीन अरवली के 639 वें उर्स के मौके पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

अरवल, निज प्रतिनिधि। अल शिफा इलेक्ट्रो होम्योपैथिक क्लिनिक द्वारा दाउदनगर रोड, अरवल में हज़रत मखदूम शम्स उद्दीन अरवली के 639 वें उर्स के मौके पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उर्स के अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। इस पावन अवसर पर समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए क्लिनिक की ओर से आम जनों के लिए मुफ्त जांच और दवा वितरण की व्यवस्था की गई। शिविर में दूर-दराज़ के गांवों से आए लोगों ने भी लाभ उठाया। शिविर में प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अली हसन और डॉ. सैयद मुमशाद अहमद ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
दोनों डॉक्टरों ने सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाएं दीं।मरीजों में सर्दी-खांसी, बुखार, जोड़ दर्द, त्वचा रोग तथा अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोग शामिल थे। चिकित्सकों ने न केवल दवाएं दीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



