हृदय रोग से पीड़ित 12 बच्चों को इलाज के लिए भेजा गया पटना
जहानाबाद जिला से अबतक कुल 51 बच्चों को नि:शुल्क सफल आपरेशन किया गया है, सिविल सर्जन डॉ. हरिचंद्र चौधरी के नेतृत्व मे रविवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के...

जहानाबाद जिला से अबतक कुल 51 बच्चों को नि:शुल्क सफल आपरेशन किया गया है जिन बच्चों को ऑपरेशन की जरूरत होती है उन्हें भेजा जाता है अहमदाबाद जहानाबाद, नगर संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. हरिचंद्र चौधरी के नेतृत्व मे रविवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत जहानाबाद जिला अंतर्गत चयनित 12 बच्चों को समुचित स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया के लिए पटना भेजा गया। जहानाबाद सदर अस्पताल से एम्बुलेंस के माध्यम से बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान, पटना भेजा गया। सिविल सर्जन ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आईजीआईसी पटना मे श्री सत्य साई अस्पताल, अहमदाबाद के सौजन्य से हृदय रोग से ग्रस्त बच्चों के कैम्प का आयोजन किया गया है।
जिसमे मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना से 12 बच्चों को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल से हृदय संबंधी स्वास्थ्य जांच हेतु भेजा गया। जांच में जिन बच्चों में हृदय रोग की गंभीर बीमारी होगी या ऑपरेशन की आवश्यकता होगी तो उसे परिजन सहित अहमदाबाद ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत जहानाबाद जिला से अबतक कुल 51 बच्चों को नि:शुल्क सफल आपरेशन किया गया है। बता दे कि मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का उद्देश्य हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को नि:शुल्क इलाज प्रदान करना है। इस योजना के तहत 18 वर्ष तक के बच्चों का हृदय उपचार और सर्जरी मुफ्त में की जाती है। बिहार सरकार इस योजना के तहत बच्चों की शुरुआती जांच, यात्रा खर्च, अस्पताल में भर्ती से लेकर ऑपरेशन तक का पूरा खर्च वहन करती है। इस योजना के तहत बिहार में अब तक 2317 बच्चों का सफल इलाज किया जा चुका है, जिनमें से 1565 बच्चों का इलाज अहमदाबाद के सत्य साईं हृदय, अस्पताल में हुआ है। स्कूलों में की जाती है बच्चों की स्क्रीनिंग इस योजना के तहत 18 वर्ष के बच्चों की नियमित जांच डॉक्टर, फार्मासिस्ट और एएनएम द्वारा की जाती है। ये टीमें स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर जन्मजात रोगों से ग्रस्त बच्चों की पहचान करती हैं। चिन्हित किए गए बच्चों को इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, एआईआईएमएस पटना और श्री सत्य साई अस्पताल, अहमदाबाद जैसे उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त चिकित्सा जांच के लिए भेजा जाता है। जिन बच्चों को ऑपरेशन की आवश्यकता होती है, उन्हें हवाई जहाज से अहमदाबाद स्थित सत्य साई अस्पताल भेजा जाता है। ऑपरेशन और अन्य सभी खर्च बिहार सरकार द्वारा वहन किए जाते हैं। फोटो- 05 अप्रैल जेहाना- 14 कैप्शन- जहानाबाद सदर अस्पताल से हृदय रोग से संबंधित 12 बच्चों को किया गया रवाना।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


