मखदुमपुर के इंदरपुर व सोलहंडा में फ्री हेल्थ कैंप में 300 मरीजों का इलाज
जहानाबाद, निज संवाददाता।साथ ही मौके पर पहुंचे मरीजों को मुफ्त में जरूरी दवाईयां व जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

जहानाबाद, निज संवाददाता। जिले के कूर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल प्रबंधन के द्वारा मखदुमपुर प्रखंड के इंदरपुर व सोलहंडा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पटना के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के द्वारा करीब तीन सौ मरीजों की निशुल्क जांच की गयी। साथ ही मौके पर पहुंचे मरीजों को मुफ्त में जरूरी दवाईयां व जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। मंगलवार को इंदरपुर गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 120 मरीजों और सोलहंडा में भी लगभग दो सौ मरीजों का फ्री हेल्थ चेकअप किया गया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने आम लोगों को बताया कि किसी भी इमरजेंसी में संस्था के टॉल फ्री नंबर पर कॉल करने पर अत्याधुनिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उनके घर तक भेजा जाएगा।
इलाज के बाद इमरजेंसी मरीजों को घर तक पहुंचाने की सुविधा मिलेगी। संस्था के चेयरमैन ने कहा कि जिले में आम लोगों को सहूलियत के साथ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना संस्था को प्राथमिक उद्देश्य है। आम लोगों को उत्कृष्ट मेडिकल सेवा उपलब्ध कराना प्रबंधन की रणनीति का हिस्सा है। संस्था के एमडी ओम नारायण ने बताया कि आगामी 23 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का कॉलेज परिसर में आगमन हो रहा है। उसके बाद बारी-बारी से जिले के सभी इलाकों में बारी-बारी से हेल्थ कैंप लगाने की पूरी तैयारी है। कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम आम जरूरतमंद मरीजों का हेल्थ चेकअप कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी कराया जा रहा है। बुधवार को इसी कड़ी में रतनी के चिकसौरा व रघुनाथगंज में भी हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है। फोटो- 20 जनवरी जेहाना- 10 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के सोलहंडा गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच करते चिकित्सक।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




