Former IPS Officer Kishore Kunal Passes Away Mourning in Jahangabad किशोर कुणाल के निधन से हिन्दू समाज और देश को अपूरणीय क्षति, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsFormer IPS Officer Kishore Kunal Passes Away Mourning in Jahangabad

किशोर कुणाल के निधन से हिन्दू समाज और देश को अपूरणीय क्षति

किशोर कुणाल के निधन से शोक संवेदनाओं का लगा रहा तांता , भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी एवं बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रहे किशोर कुणाल के असमय निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गयी।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 29 Dec 2024 10:18 PM
share Share
Follow Us on
किशोर कुणाल के निधन से हिन्दू समाज और देश को अपूरणीय क्षति

किशोर कुणाल के निधन से शोक संवेदनाओं का लगा रहा तांता जहानाबाद से था लगाव, मीरा बिगहा में आयोजित संगत पंगत में रही थी उनकी अहम भूमिका जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी एवं बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रहे किशोर कुणाल के असमय निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। किशोर कुणाल का जहानाबाद से विशेष लगाव था। तमाम जाती बिरादरी के बीच भेदभाव को मिटाने के लिए जिले में दो बार संगत पंगत का आयोजन किया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ पंगत में बैठ कर भोजन किया था। वर्ष 2009 में जहानाबाद के मीरा बिगहा गांव में आयोजित संगत पंगत में भी शामिल हुए थे। संगत पंगत के आयोजन में उनकी भूमिका काफी अहम रही थी। इसके दो वर्ष बाद जहानाबाद शहर में संगत पंगत का आयोजन किया था। उनके गुरु पटना विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष सह जहानाबाद जिले के चाढ़ गांव निवासी रामतवक्या शर्मा की पुण्यतिथि पर समारोह में शामिल होने आए थे। उनके गुरु होने के कारण जहानाबाद के लोगों से वे विशेषकर मिला करते थे। इस संबंध में शिक्षाविद् एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर कमिटी के सदस्य डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से उन्हे व्यक्तिगत क्षति हुई है। बिहार में धर्म और चिकित्सा के क्षेत्र में उनका योगदान अद्वितीय रहा है। उन्होंने सुलभ चिकित्सा व्यवस्था के मद्देनजर महावीर आरोग्य संस्थान, महावीर कैंसर संस्थान , महावीर वात्सल्य संस्थान जैसे हॉस्पिटल का निर्माण कराया जहां असाध्य रोगों का इलाज भी बिहार में सुलभ कराया। उन्होंने तमाम जाती बिरादरी के भेदभाव को मिटाने के लिए जहानाबाद के मीरा बिगहा में जो की देवताओं की नगरी के रूप में प्रसिद्ध है, वहां संगत पंगत का आयोजन कराया। पूर्व सांसद डा. जगदीश शर्मा व घोसी के पूर्व विधायक राहुल कुमार ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डा. शर्मा ने कहा कि उनके हृदयाघात से निधन की खबर अत्यंत ही दु:खद है। पूर्व सांसद ने कहा कि कुणाल जी का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। उनके निधन की सूचना मिलते ही वे रविवार को उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। जगदीश शर्मा ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी असाधारण व उल्लेखनीय कृतियों को हमेशा याद रखा जायेगा। पूर्व सांसद डा. अरुण कुमार ने कहा कि उनके असमय निधन से न केवल बिहार प्रदेश को क्षति हुई, बल्कि राष्ट्र ने अपना एक विभूति खो दिया है। जदयू नेता निरंजन केशव उर्फ प्रिंस ने कहा कि उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में शून्यता आ गयी है। वे सभी जाति धर्म के लोगों के हित में काम करते थे। उनके द्वारा महावीर वात्सल्य जैसे कई संस्थान महावीर मंदिर पटना के सौजन्य से संचालित हो रहा था। उनका जाना बिहार वासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कमला देवी, बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुमार, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिशिर कौण्डिल्य, बबलू शर्मा, डॉक्टर चंद्रप्रकाश, अशोक प्रियदर्शी आदि लोग प्रमुख हैं।। पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर रेडक्रॉस सोसायटी के सभाकक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में मौजूद शहर के गणमान्य लोगों ने आचार्य किशोर कुणाल को एक कुशल पुलिस पदाधिकारी के रूप से ज्यादा एक बेहतरीन संवेदनशील इंसान के बतौर याद किया। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डा. सत्येंद्र कुमार, सचिव राजकिशोर प्रसाद, प्रबंध समिति सदस्य रणजीत रंजन, निरंजन केशव प्रिंस, रजनीश कुमार विक्कु आदि ने संवेदना व्यक्त किया। इनसेट अच्छे अधिकारी के साथ सच्चे समाज सेवी थे आचार्य किशोर कुणाल मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के कई लोगों ने पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं धार्मिक बोर्ड न्यास के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर अशोक व्यक्त किया है। लोगों ने बताया कि आचार्य किशोर कुणाल एक अच्छे अधिकारी के साथ सच्चे समाज सेवी एवं सनातन धर्म के रक्षक थे। चाढ़ गांव के कृष्ण शर्मा ने बताया कि हमारे गांव में एक बार आए थे। उनकी नम्रता एवं सादगी की लोग आज तक चर्चा करते हैं। उनके कॉलेज के प्राध्यापक एवं गुरु इसी गांव के रामतवक्या शर्मा थे। उनके निधन पर समाज सेवी अभय शर्मा, वेंकटेश शर्मा, राकेश शर्मा, अवधेश शर्मा, बराबर मंदिर के व्यवस्थापक गुड्डू सिंह, भाजपा नेता विवेक कुमार ,विनोद शर्मा आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। फोटो-29 दिसंबर जेहाना-06 कैप्शन- पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं धार्मिक बोर्ड न्यास के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।