महिला थाने में काउंसिलिंग के क्रम में अजीबोगरीब स्थिति, लड़की और लड़का पक्ष के लोग आपस में भिड़े

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

मारपीट में पूर्व मुखिया घायल, चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी , इस संबंध में घायल पूर्व मुखिया विजय पासवान के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया। बताया जा रहा है कि सदर प्रखंड की खभैनी पंचायत के पूर्व...

महिला थाने में काउंसिलिंग के क्रम में अजीबोगरीब स्थिति, लड़की और लड़का पक्ष के लोग आपस में भिड़े

मारपीट में पूर्व मुखिया घायल, चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी अरवल, निज संवाददाता।

घटना का विवरण

महिला थाने में शुक्रवार को अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी। जब काउंसलिंग के लिए बुलाए गए लड़की और लड़का पक्ष के लोग थाने में उलझ गए। इस संबंध में घायल पूर्व मुखिया विजय पासवान के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया। बताया जा रहा है कि सदर प्रखंड की खभैनी पंचायत के पूर्व मुखिया विजय पासवान के पुत्र रौशन कुमार एवं पुत्रवधू के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर महिला थाना में दोनों पक्षों को बुलाया गया था ताकि काउंसलिंग करके मामला को शांत कराया जा सके। लेकिन महिला थाने में काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्ष उलझ गए। इसी दौरान अचानक लड़की पक्ष के लोग उग्र हो गए और लड़के के पिता के साथ मारपीट करने लगे। जिसमें लड़के के पिता पूर्व मुखिया विजय पासवान जख्मी हो गए। इस घटना के बाद लड़की पक्ष के लोग महिला थाना से बाहर चले गए। महिला थाना के पास लड़के एवं लड़की पक्ष के परिजनों के बीच मारपीट के बाद कुछ देर के लिए अपरा तफरी मच गया। मारपीट में जख्मी पूर्व मुखिया विजय पासवान के द्वारा मारपीट करने वालों के खिलाफ में सदर थाने में आवेदन दिया गया है। जिसमें तीन को नामजद और चार अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला थाना अध्यक्ष नीलमनी ने बताया कि लड़का एवं लड़की पक्ष में विवाद को लेकर आवेदन दिया गया था। इस आवेदन पर प्रथम सुनवाई के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था। थाना परिसर में आपस में दोनों उलझ गए एवं मारपीट किए हैं। पूरी मामले की जांच की जा रही है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मारपीट के दौरान किस पूर्व मुखिया को चोट आई?
मारपीट के दौरान पूर्व मुखिया विजय पासवान को चोट आई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।