Jahanabad News: - मोरहर नदी पर बने पुल के ऊपर से तीन फीट बह रहा पानी, आवागमन बाधित

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: बभना-कुर्था मुख्य सड़क पर बैरिकेडिंग कर आवागमन किया गया बंद , पुल के दोनों तरफ पुलिस व चौकीदार की तैनाती

Jahanabad News: - मोरहर नदी पर बने पुल के ऊपर से तीन फीट बह रहा पानी, आवागमन बाधित

Jahanabad News: बभना-कुर्था मुख्य सड़क पर बैरिकेडिंग कर आवागमन किया गया बंद पुल के दोनों तरफ पुलिस व चौकीदार की तैनाती रतनी, निज संवाददाता। बभना -कुर्था मुख्य मार्ग स्थित शकुराबाद बस स्टैंड के समीप मोरहर नदी में बने पुल के ऊपर से ज्यादा पानी आने के कारण आवागमन ठप हो गया है । पुल के ऊपर से लगभग तीन फुट पानी का बहाव हो रहा है। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डाल कर पुल से गुजर रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर आवागमन को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण वाहनों का परिचालन बंद हो गया। लेकिन बैरिकेडिंग के बीच से लोग पैदल पार कर रहे हैं। हालांकि पुल से उपर तीन फुट तेज धार बह रही है। जिससे बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है।

पुल पर सुरक्षा निरिक्षण

पुल के दोनों छोर पर बांस बांध दिया गया। इधर नदी में पानी आने से चैनपुरा, बसन्तपुर, श्रीबिघा, आलमपुर,कुरहारी, बढ़ौना ,आलमपुर सहित दर्जनभर गांव के बधार जलमग्न हो गया। सुरक्षा के लिए सदर सीओ ममता शर्मा, रतनी प्रभारी सीओ राहुल कुमार, शकुराबाद थानाध्यक्ष के अपर थानाध्यक्ष सोहन कुमार, राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार ने स्थल पहुंचकर जायजा लिया एवं लाउडस्पीकर से पुल पार नहीं होने की अपील की। वहीं पुल के दोनों तरफ पुलिस व चौकीदार को बस पड़ाव के समीप ड्यूटी पर तैनात किया गया है। पुल के ऊपर से अधिक पानी का बहाव हो रहा है। वरीय अधिकारी ने शकुराबाद थाने की पुलिस को तत्काल प्रभाव से आवागमन बंद कराने का निर्देश दिया। थाने के पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए माइकिंग कर पुल नहीं पार होने की चेतावनी दी गयी। लेकिन चेतावनी के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर पार कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि तेजी से मोरहर नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। पुल के ऊपर से पानी का बहाव तेज हो रहा है। वहीं इब्राहिमपुर गांव के समीप नेहालपुर- शकुराबाद मुख़्य मार्ग पर लगभग 15 फीट की दूरी तक पानी बह रहा है। फ़िलहाल सुरक्षा को लेकर परसबिगहा एवं शकुराबाद थाना की पुलिस पुल के पास डयूटी पर तैनात है। फोटो- 01 सितम्बर जेहाना- 22 कैप्शन- शकुराबाद स्थित पुल पर चढ़ा मोरहर नदी का पानी ,प्रशासन ने बांस लगाकर किया आवागमन बन्द।

सामान्य प्रश्न

क्यों पुल पर आवागमन बंद किया गया है?
पुल पर आवागमन बंद किया गया है क्योंकि मोरहर नदी में बने पुल के ऊपर से तीन फुट पानी बह रहा है, जिससे सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग की गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: - मोरहर नदी पर बने पुल के ऊपर से तीन फीट बह रहा पानी, आवागमन बाधित