आग से बचाव के लिए जन जागरूकता जरूरी
आग से बचाव के लिए जन जागरूकता जरूरी आग से बचाव के लिए जन जागरूकता जरूरी आग से बचाव के लिए जन जागरूकता जरूरी

अग्नि सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर जागरूकता संबंधी लगाए गए बैनर व होर्डिंग जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए शुक्रवार को शहर के विभिन्न भीड़ भाड़ वाले स्थलों एवं मुख्य चौक-चौराहों पर बैनर व होर्डिंग लगाए गए। इसके द्वारा खेत खलिहान के लिये अग्नि सुरक्षा उपाय, बिजली उपकरण की आग से सुरक्षा एवं बचाव के महत्वपूर्ण उपाय, ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव, भवनो में अग्नि सुरक्षा से उपाय, मावेशियों के लिये आग से सुरक्षा, आदि के उपायो को साझा किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य के बीच अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं सभी नागरिकों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है।
लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई। जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अग्नि सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत जहानाबाद जिला अन्तर्गत अग्निशामालय के डायल 101/112 पर अविलम्ब सूचित करें। सामूहिक जन जागरूकता एवं सतर्कता के माध्यम से ही अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम संभव है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


