पीड़ित सभी सब्जी दुकानदारों को सरकार उचित मुआवजा दे: माले
हर थाने में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी उपलब्ध कराने की जरूरत, जिले के शहर तेलपा सब्जी बाजार में मंगलवार की रात आग लगने से दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गयी।

हर थाने में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी उपलब्ध कराने की जरूरत शहर तेलपा थाने में फायर ब्रिगेड की टीम होती तो जल्दी आग पर पाया जा सकता था काबू अरवल, निज संवाददाता। जिले के शहर तेलपा सब्जी बाजार में मंगलवार की रात आग लगने से दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गयी। इस घटना के बाद बुधवार को भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव शहर तेलपा पहुंचकर सभी दुकानदारों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने सरकार से पीड़ित सभी सब्जी दुकानदारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों की क्षतिपूर्ति किया जाए ताकि फिर से खड़ा हो सके।
उन्होंने बताया कि शहर तेलपा बाजार में सब्जी दुकान लगाकर गरीब परिवार के लोग किसी तरह से अपना जीवन यापन कर रहे थे। लेकिन पलक झपकते उनकी सारी जमा पूंजी जलकर स्वाहा हो गया। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन को आगाह किया कि गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं काफी होती है। लिहाजा, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर थाना में एक फायर ब्रिगेड की टीम होनी चाहिए ताकि प्रभावित क्षेत्र जल्दी से पहुंचा जा सकता है। यदि शहर तेलपा थाना में फायर ब्रिगेड की टीम होती तो जल्दी आग पर काबू पाया जा सकता था। बाजारों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए। सरकार द्वारा सब्जी विक्रेता के लिए दुकान बनाकर कहीं नहीं दिया गया है। गर्मी के मौसम में आग लगने का खतरा ज्यादा मंडराता रहता है। घटना स्थल पर भाकपा माले के वरिष्ठ नेता मधेश्वर प्रसाद, चंद्रशेखर पंडित, मुना जी व तेलपा बाजार के कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


