छतोई में आग लगने से धान के पुआल और वाहन जलकर राख

Feb 18, 2026 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

दमकल कर्मियों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू , । मानिकपुर थाना क्षेत्र के छतोई गांव वार्ड संख्या 5 में मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 1:20 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की...

छतोई में आग लगने से धान के पुआल और वाहन जलकर राख

दमकल कर्मियों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू बिजली के खंभे से तार टूटकर गिर जाने के कारण हुआ हादसा कुर्था, निज संवाददाता। मानिकपुर थाना क्षेत्र के छतोई गांव वार्ड संख्या 5 में मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 1:20 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। बिजली के खंभे से तार टूटकर गिर जाने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे दरवाजे पर रखे धान के पुआल और वाहन आग की चपेट में आ गए। पीड़ित कमलेश पासवान ने बताया कि वे लोग रात में सो रहे थे, तभी पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाहर निकलकर देखा तो दरवाजे पर करीब 14 हजार रुपये की लागत से खरीदे गए धान के पुआल में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग ने दरवाजे पर खड़ी ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह पूरी तरह जलकर राख हो गया। पास में खड़ी स्कूल वाहन में भी आग पकड़ ली। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में कुर्था थाना के दमकल कर्मियों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जर्जर तारों की मरम्मत एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। फोटो- 18 फरवरी अरवल- 06 कैप्शन- अरवल के मानिकपुर थाना क्षेत्र के छतोई गांव स्थित वार्ड संख्या 05 में शॉर्ट सर्किट से जली नेबारी के पिंज।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।