शॉर्ट सर्किट से नेबारी के पिंज में लगी आग ,हजारों की संपत्ति जलकर राख

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

रतनी, निज संवाददाता। जयकरण बिगहा गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग ने पास के खलिहान स्थित नेबारी के दो पिंज को जलाकर राख कर दिया। अग्निशामक टीम ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान ने नुकसान 80 हजार रुपये बताया।

शॉर्ट सर्किट से नेबारी के पिंज में लगी आग ,हजारों की संपत्ति जलकर राख

रतनी, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के जयकरण बिगहा गांव में बुधवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे शॉर्ट सर्किट के कारण बांसबाड़ी में आग लग गई । देखते ही देखते आग अपना विकराल रूप ले लिया और पास के खलिहान स्थित नेवारी के दो पिंज को भी अपने आगोश में ले लिया दोनों पिंज धू-धू कर लहरने लगा और स्थिति भयावह हो गई ।

आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास

आग लगने की सूचना गांव वालों ने सम्बन्धित किसान को देते हुए पानी भरा बाल्टी लेकर घटनास्थल पहुंचे और समरसेबल के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। वहीं घटना की जानकारी डायल 112 पर फोन कर अग्निशामक को सूचना दी गई। सूचना मिलते हीं अग्निशमन यंत्र की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत कर लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया । हालांकि जबतक आग पर काबू पाया गया तबतक नेबारी के दोनों पिंज जलकर राख हो गया ।

पीड़ित किसानों की प्रतिक्रिया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर आग पर समय से काबू नहीं पाया जाता तो आग की लपटे इतनी तेज थी की कई घरों जो अपने आगोश में ले लेता । पीड़ित किसान नीतीश कुमार और सत्येंद्र कुमार ने बताया कि लगभग लगभग बाइस हजार नेबारी जलकर राख हो गया है। जिसकी लागत राशि लगभग 80 हजार रुपए बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लिखित आवेदन देकर स्थानीय थाना परसबिगहा में शिकायत दर्ज कराया है। इधर अग्निशमन कर्मी सोनू कुमार, राजा कुमार, आयुष कुमार सुमन एवं चंदन कुमार सहित शामिल कर्मियों ने बताया कि काफी मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पाया गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी है । -रतनी से रणविजय कुमार की रिपोर्ट फोटो- 27 मई जेहाना- 02 कैप्शन- रतनी प्रखंड के जयकरण बिगहा गांव में बुधवार को आग से जला नेबारी के पिंज।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आग किस कारण लगी थी?
आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।