आठ बीघे के धान की फसल जलकर राख

Jan 15, 2026 09:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

गोनपुरा गांव के खलिहान में लगी आग से किसानों को भारी नुकसान , मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोनपुरा गांव में गुरुवार दोपहर करीब 1:45 बजे खलिहान में अचानक आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

आठ बीघे के धान की फसल जलकर राख

गोनपुरा गांव के खलिहान में लगी आग से किसानों को भारी नुकसान कुर्था, निज संवाददाता मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोनपुरा गांव में गुरुवार दोपहर करीब 1:45 बजे खलिहान में अचानक आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस घटना में खलिहान में रखे हजारों धान जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। गोनपुरा निवासी पीड़ित किसान राम उदय सिंह ने बताया कि उनके खलिहान में रखे धान सहित करीब 1500 नेवारी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। वहीं, उनके साथ खलिहान में धान रखने वाले सुनील कुमार का धान सहित करीब 3000 नेवारी जल गया।

इसके अलावा श्रवण पंडित का करीब 4000 नेवारी तथा सुरेश पंडित का करीब 3000 धान सहित नेवारी आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। पीड़ितों के अनुसार धान लगभग 8 बीघा खेत की उपज थी, जिसे संयुक्त रूप से खलिहान में रखा गया था। आग लगने से किसानों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा खलिहान और धान जल चुका था। घटना की सूचना मानिकपुर थाना को दे दी गई है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;