बख्तारी गांव स्थित खलिहान में लगी आग

Jan 01, 2026 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

तीन बीघा की धान की फसल हुई राख, फायर ब्रिगेड व आम लोगों की सहयोग से आग पर पाया गया काबू, जिले के करपी प्रखंड के रोहाई पंचायत के बखतारी गांव में बुधवार की रात आग लगने से खलिहान में रखी फसल जलकर राख हो...

बख्तारी गांव स्थित खलिहान में लगी आग

तीन बीघा की धान की फसल हुई राख, फायर ब्रिगेड व आम लोगों की सहयोग से आग पर पाया गया काबू बुधवार की देर रात खलिहान में लगी थी आग, आग लगने सूचना सुबह में मिली अरवल, निज संवाददाता। जिले के करपी प्रखंड के रोहाई पंचायत के बखतारी गांव में बुधवार की रात आग लगने से खलिहान में रखी फसल जलकर राख हो गई। खलिहान में आग देर रात लगी, जिसका पता लोगों को सुबह में चला। लोग दौड़े-दौड़े आग पर काबू पाने के लिए जुट गए। तब तक पूरा खलिहान को आग अपने गिरफ्त में ले चुका था। फिर भी किसानों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के टीम पहुंची एवं आग पर काबू पाया। आग बुझते बुझते सारा धान का बोझ जल गया था। किसान भगवान सिंह ने बताया कि खलिहान में आग लगने से तीन बीघा के धान के बोझा कर जलकर राख हो गया है। इस घटना के बाद किसान के एक वर्ष की कमाई जलकर राख हो गई है। किसान अत्यंत गरीब है। घटना की सूचना करपी अंचल अधिकारी एवं करपी थाना को लिखित रूप से दिया गया है। किसान ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;