आग लगने से 10 बीघा रबी की फसल जलकर राख, लाखों का नुकसान
दमकल विभाग के वाहनों के द्वारा आग पर पाया गया काबू, मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कचनावां पंचायत के रामपुर गांव में खलिहान में आग लगने से लाखों की फसल जलकर राख हो गई।

दमकल विभाग के वाहनों के द्वारा आग पर पाया गया काबू गर्मी आते ही अगलगी की घटनाओं में आई तेजी मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कचनावां पंचायत के रामपुर गांव में खलिहान में आग लगने से लाखों की फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना पर आसपास के ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ परे लेकिन, आग की लपेटें तेज रहने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग बुझाने के लिए गांव में अफरातफरी मची रही। ग्रामीणों की सूचना पर मखदुमपुर थाने से दमकल की वाहन पहंुची। ग्रामीणों और दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बावजूद आग पर काबू पाया जा सका।
बताया जा रहा है कि आग लगने से छह किसानों के रबीकी फसल और धान के नेबारी जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना में कृष्णा पंडित के खेत में पांच बीघा केधान के पिंज जलकर राख हो गया। वहीं अंजली राम के चार बीघे के खेसाड़ी, संजय पंडित के छह हजार नेबारी, शिवशंकर पंडित के तीन बीघे की खेसाड़ी की फसल व पांच हजार नेबारी, नरेश पंडित के एक बीघे की खेसाड़ी और चार हजार नेबारी जलकर राख हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


