
खलिहान में लगी भीषण आग, लाखों की फसल जलकर राख
किसान के 16 बीघे के धान की फसल खलिहान में था पड़ा, जिससे किसानों का तैयार धान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इस भीषण अगलगी में खलिहान में लगे सात धान के पिंज धू-धू कर जलकर राख हो गया।
किसान के 16 बीघे के धान की फसल खलिहान में था पड़ा दमकल कर्मियों के घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू जहानाबाद, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र के खैरा गांव स्थित खलिहान में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। जिससे किसानों का तैयार धान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इस भीषण अगलगी में खलिहान में लगे सात धान के पिंज धू-धू कर जलकर राख हो गया। इस घटना में पीड़ित किसानों की करीब चार लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार खैरा गांव के बड़े किसान वृंदा शर्मा के 16 बीघे और उनके खलिहान में नवीन कुमार के तीन बीघे खेत की उपज जलकर पूरी तरह राख हो गई।
किसानों ने बताया कि धान की कटनी के बाद खलिहान में पिंज बनाकर सुरक्षित रखा गया था। लेकिन अचानक दोपहर के समय खलिहान से तेज धंुआ उठने लगा। जिसे देखकर किसान के साथ-साथ गांव के अन्य लोग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन धान की पिंज में लगी आग की लपटें तेज होने के कारण लोग इस पर काबू नहीं कर पाए। देखते ही देखते पूरे खलिहान में आग फैल गई। हालांकि ग्रामीणों ने मोटर पंप के सहारे आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया गया। लेकिन आग के विकराल रुप के कारण एक न चली। बाद में अग्निशमन दल को सूचना दी गई। अग्निशमन के तीन वाहन मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक खलिहान में रखे सातों धान के पिंज जलकर स्वाहा हो गया। फोटो- 10 दिसंबर जेहाना- 18 कैप्शन- जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के खैरा गांव में बुधवार को धू-धूकर जलती धान की पिंज।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




