अगलगी से 13 बिगहा का पुआल जलकर राख
मेहंदीया, निज संवाददाता बुधवार की रात्रि खलिहान में एकाएक आग की लपटे निकलने लगी जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका है।

मेहंदीया, निज संवाददाता कलेर थाना क्षेत्र के अमीर बिगहा गांव में बुधवार की रात खलिहान में रखे लगभग 13 बिगहा खेत का पुआल जलकर पूरी तरह राख हो गया। गांव निवासी रामाशीष यादव का 13 बिगहा का पुआल खलिहान में था। बुधवार की रात्रि खलिहान में एकाएक आग की लपटे निकलने लगी जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका है। घटना की सूचना तत्काल कलेर थाना एवं अग्निशमन विभाग को दी गई। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल की गाड़ी देर से पहुंची, जिससे आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका।
गांव के लोगों ने अपने स्तर पर पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों एवं अग्निशमन कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा पुआल जलकर खाक हो चुका था। इस घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है तथा जानवरों की चारा का समस्या पैदा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर मुआवजा देने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



