Jahanabad News: ऑटो की टक्कर से भैंस की मौत, ग्रामीणों ने जताया रोष

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता इसी दौरान मधुश्रवा मोड़ के पास सड़क पार कर रही एक भैंस को ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

Jahanabad News: ऑटो की टक्कर से भैंस की मौत, ग्रामीणों ने जताया रोष

Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता मेहंदिया थाना क्षेत्र के मधुश्रवा मोड़ के समीप सोमवार की शाम सड़क हादसे में एक भैंस की मौत हो गई। घटना एनएच-139 पर उस समय हुई, जब मेहंदिया की ओर से एक ऑटो कलेर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मधुश्रवा मोड़ के पास सड़क पार कर रही एक भैंस को ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल की जानकारी

मृत भैंस जयबिगहा गांव निवासी सिद्धेश्वर यादव की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सिद्धेश्वर यादव के पास दो-तीन भैंस हैं और वह भैंसों से मिलने वाले दूध को बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में एक दुधारू भैंस की अचानक मौत से उनके परिवार को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। हादसे के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना था कि एनएच-139 पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। घटना की सूचना मिलने के बाद मेहंदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा रही।

सामान्य प्रश्न

क्या हादसे में भैंस की मृत्यु हो गई?
हाँ, हादसे में एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: ऑटो की टक्कर से भैंस की मौत, ग्रामीणों ने जताया रोष