घोसी के विकास को एक्शन प्लान के साथ करूंगा काम : ऋतुराज

घोसी के विकास को एक्शन प्लान के साथ करूंगा काम : ऋतुराज

संक्षेप:

अगले वर्ष मंडई वीयर से किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा पानी, घोसी के विधायक ऋतुराज कुमार ने कहा कि घोसी के विकास के लिए एक उत्कृष्ट एक्शन प्लान पर काम कर रहे हैं।

Dec 11, 2025 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

अगले वर्ष मंडई वीयर से किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा पानी -मंडई वियर का काम पूरा कराने के लिए मुख्य सचिव से मिले विधायक व पूर्व सांसद जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता घोसी के विधायक ऋतुराज कुमार ने कहा कि घोसी के विकास के लिए एक उत्कृष्ट एक्शन प्लान पर काम कर रहे हैं। इसको लेकर प्राथमिकता के आधार पर विकास योजनाओं को पहले सूचीबद्ध कर रहे हैं। घोसी को हर स्तर पर विकास के मामले में नंबर वन बनाना उनका प्राथमिक लक्ष्य है। इसके लिए वे हर जरूरी कदम उठाएंगे। इसी क्रम में उन्होंने अपने पिता व पूर्व सांसद डा. अरूण कुमार के साथ बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मिलकर घोसी विधानसभा के समग्र विकास को ले विस्तार से विमर्श किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने सिंचाई की अति महत्वपूर्ण योजना मंडई वियर पर भी मुख्य सचिव से विस्तार से चर्चा कर प्रोजेक्ट से जुड़े लंबित काम को शीघ्र पूरा करके अगले खरीफ सीजन से किसानों को लाभ दिलाने पर बात की है। घोसी विधायक ने कहा कि तैयारी के अनुसार आगामी बरसात से पहले मंडई वीयर से किसानों को सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। ऋतुराज ने कहा कि वास्तव में मंडई वीयर उनके पिता व पूर्व सांसद अरूण कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। हाल ही में उन्होने मुख्यमंत्री से मिलकर मंडई वीयर पर विमर्श किया था जिसके बाद मुख्य सचिव खुद वहां पहुंचकर पूरी स्थिति का आकलन कर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। संभव है कि मुख्यमंत्री भी अलग महीने उक्त योजना का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि उदेरा स्थान बराज के निर्माण में भी पूर्व सांसद अरूण कुमार ने सीएम नीतीश कुमार के सहयोग से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि घोसी विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए बेरोजगार युवकों को स्थानीय स्तर पर छोटे उद्योगों के सृजन में वे पूरी मदद दिलाएंगे। वैसे उद्यमशीलता का विकास उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में सर्वोपरि है। रोजगार सृजन के लक्ष्य के साथ ही उनकी सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि घोसी विधानसभा क्षेत्र में बिहार सरकार युवाओं के रोजगार के लिए जल्द ही एक बड़ी परियोजना लेकर आने वाली है।