किसान संघर्ष समिती ने कलेक्ट्रेट के पास किया विरोध-प्रदर्शन

Mar 02, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

जहानाबाद, निज संवाददाता प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अंचल कार्यालय के राजस्वकर्मचारी एव अंचलाधिकारी किसानों को डिमांड अलग करने, दाखिल खारिज करने ,जमाबंदी का काम करने का नाम ही नहीं ले रहा है।

किसान संघर्ष समिती ने कलेक्ट्रेट के पास किया विरोध-प्रदर्शन

जहानाबाद, निज संवाददाता दाखिल खारिज एवं जमाबंदी का काम बाधित रहने पर किसान संघर्ष समिति ने जिला समाहरणालय के समक्ष सोमवार को विरोध-प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अंचल कार्यालय के राजस्वकर्मचारी एव अंचलाधिकारी किसानों को डिमांड अलग करने, दाखिल खारिज करने ,जमाबंदी का काम करने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिससे किसान काफी परेशान हो रहे हैं। राजस्व पदाधिकारी किसानों से पैसा की उगाही करने में लगे हैं। यही कारण है कि किसानों की जमीन संबंधी एक भी काम नहीं हो रहा है। वहीं जिलाधिकारी मूकदर्शक बनी हुई हैं। समिति के लोगों ने कहा कि किसी का दाखिल खारिज बाकी है, तो किसी किसान के जमाबंदी पूर्वज के नाम से चल रहा है।

जबकी उनके घर में बटबारा किये दो पीढ़ी गुजर गया है, फिर भी मृत परिवार के नाम से जमाबंदी चल रहा है। किसान को अपने नाम कराने के लिए कर्मचारी और अंचलाधिकारी के दरवाजे पर आते जाते किसानों के पैर घिस गये हैं। फिर भी इन लोगों के कान में जू तक नहीं रेंग रहा है। जमाबंदी नहीं होने के कारण किसानों का फार्मर आईडी नहीं बन पा रहा है जिससे किसानों को केंद्र और राज्य की योजना का लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। विरोघ प्रदर्शन करने वाले लोगों में सिद्धनाथ कुमार, संगठन अध्यक्ष मन्जय कुमार, सतीश प्रसाद सिंह, विजय सिंह, नवीन कुमार, जर्मन सिंह, श्यामदेव प्रसाद यादव, तापेश्वर सिंह यादव, मालती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। फोटो- 02 मार्च जेहाना- 19 कैप्शन- शहर स्थित डीएम कार्यालय के समीप सोमवार को मांगों को लेकर धरना देते किसान संघर्ष समिति के सदस्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।