किंजर में कृषि फीडर का 80 फ़ीसदी कार्य बाकी
किंजर इलाके के किसानों ने कृषि फीडर के लिए विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि सीमेंटेड पोल तो खड़े कर दिए गए हैं, लेकिन उन पर तार नहीं लगाए गए हैं। अब भी किसान चाइनीज तार से मोटर चला कर सिंचाई कर रहे हैं।

किंजर, एक संवाददाता। किंजर इलाके में किसानों की खेती में सिंचाई के लिए हर खेत को पानी उपलब्ध कराने के लिए कृषि फीडर की व्यवस्था करनी थी लेकिन वास्तविकता यह है कि अब तक गांव के बधार में सीमेंटेड पोल तो खड़ा कर दिया गया है। लेकिन उसपर तार नहीं लगाया गया है। आज भी इस इलाके में सैकड़ो किसान चाईनीज तार के द्वारा ही विद्युत मोटर का संचालन कर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। इस संबंध में किसान मोहन सिंह, मलखान सिंह, पूर्व उपसरपंच अरविंद कुमार सिंह ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से किंजर इलाके में कृषि फीडर का विद्युत पोल तार एवं ट्रांसफॉरमर बरसात शुरू होने से पहले लगवाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


