Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsFarmers Concerned Over Frost Threatening Rabi Crops and Vegetables in Kaler Block
फसलों पर बढ़ा पाला का प्रभाव, किसान चिंतित

फसलों पर बढ़ा पाला का प्रभाव, किसान चिंतित

संक्षेप:

मेहन्दिया, निज संवाददाताकिसानों ने बताया कि पाला पड़ते ही फसल सूखने लगते हैं और देखते ही देखते पूरा खेत सूख जाता है। ऐसी स्थिति में हम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

Jan 03, 2026 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

मेहन्दिया, निज संवाददाता पिछले दस पन्द्रह दिनों से कलेर प्रखंड क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है, ऐसी स्थिति में फसलों पर पाला पड़ने की ज्यादा संभावना ज्यादा देखी जा रही है। कई किसानों ने बताया कि अत्यधिक ठंड में फसलों पर पाल पड़ने की संभावना ज्यादा बढ़ गई है। रबी फसल के तहत दलहन एवं तिलहन पर सबसे ज्यादा पाला पड़ने की संभावना बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि पाला पड़ते ही फसल सूखने लगते हैं और देखते ही देखते पूरा खेत सूख जाता है। ऐसी स्थिति में हम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। एक तो लागत लगाकर खेतों में रवि फसल की बुवाई किया जाता है और दूसरे पाला में सूख जाने के बाद पूरे सीजन तक कोई फसल नहीं होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे दोहरी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है, इसके अलावा सब्जियों पर भी पाला का प्रभाव काफी पड़ जाता है। कई किसान सब्जियों की खेती बारी किए हैं और उन्हें भी इस मौसम में सब्जियों की खेती पर पाला पड़ने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ गई है। जिसको लेकर किसान काफी चिंतित है। फिलहाल पाला से बचाव को लेकर किसानों द्वारा रबी की फसल एवं सब्जी की फसल पर पाला की दवा का छिड़काव किया जा रहा है।